ब्रेकिंग
नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत

बिहार पुलिस को चुनौती दे रहे शातिर चोर, बिजली विभाग के दफ्तर से चुरा लिए लाखों के सामान

BEGUSARAI: बेगूसराय बेखौफ चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोरों ने बिजली विभाग के कार्यालय की खिड़की तोड़कर घुसे और लाखों के सामान चुराकर फरार हो गए। बिजली ऑफि

बिहार पुलिस को चुनौती दे रहे शातिर चोर, बिजली विभाग के दफ्तर से चुरा लिए लाखों के सामान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय बेखौफ चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोरों ने बिजली विभाग के कार्यालय की खिड़की तोड़कर घुसे और लाखों के सामान चुराकर फरार हो गए। बिजली ऑफिस में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस की है।


घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के पुराने बिल्डिंग स्थित कमरा नंबर-16 का बाहरी खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। जहां की चार डेस्कटॉप मॉनिटर, एक सीपीयू, तीन प्रिंटर, तीन यूपीएस को खोल कर ले गए। जबकि कई टेबल, तार और कागजों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।


सोमवार की सुबह आज स्टॉफ कार्यालय पहुंचे तो घटना का पता चला। इसके बाद का कनीय विद्युत अभियंता राजेश रजक ने थाना में केस दर्ज कराया है। विद्युत एसडीओ लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि पुराने बिल्डिंग का खिड़की तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना नगर थाना खुद ही गई है प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना सूचना मिली है जांच पड़ताल किया जा रहा है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता