ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं

बिहार: अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, पकड़ने में जवानों के छूटे पसीने

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में शनिवार को एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची थी। इसी दौरान कैदी हथ

बिहार: अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, पकड़ने में जवानों के छूटे पसीने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में शनिवार को एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची थी। इसी दौरान कैदी हथकड़ी सरका कर फरार हो गया हालांकि बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। कैदी को पकड़ने में जवानों के पसीने छूट गए।


दरअसल, सरायरंजन थाने की पुलिस ने बाइक लूट के मामले में पांच बदमाशों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। शनिवार को सभी आरोपियों को पुलिस की कस्टडी में फिटनेस जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान चांद चौर मथुरापुर का रहने वाला मो. अरमान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर फरार हो गया।


कैदी के भागने के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के जवान कैदी को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे। काफी दूर तक खदेड़ने के बाद आखिरकार कैदी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जिसके बाद जवानों ने राहत की सांस ली। इस दौरान काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी मची रही।