ब्रेकिंग
बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦पटना में 15 नवंबर से ट्रैफिक का नया प्लान! मसौढ़ी रोड से जीरो माइल तक बदलेगा रास्ता, जानें क्या होगा बदलाव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦पटना में 15 नवंबर से ट्रैफिक का नया प्लान! मसौढ़ी रोड से जीरो माइल तक बदलेगा रास्ता, जानें क्या होगा बदलाव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश : पुल निर्माण एजेंसी के कर्मियों से मांग रहा था रंगदारी

MUNGER : मुंगेर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। अपराधी वेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है। मुंगेर में गंगा नदी

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश : पुल निर्माण एजेंसी के कर्मियों से मांग रहा था रंगदारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। अपराधी वेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है। मुंगेर में गंगा नदी पर पुल निर्माण के काम में लगी एजेंसी के ठेकेदार से रंगदारी मांगने पहुंचे पांच अपराधियों में से एक को पुलिस ने मौके से धर-दबोचा।


दरअसल,  विगत बुधवार को गंगटा थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहली मथुरा स्थित बाघरा नदी पर बन रहे पुल के साइट पर रह रहे मजदूरों और संवेदक के कर्मियों से दो अपराधी हथियार के बल पर रंगदारी की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ खड़गपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। 


पुलिस टीम ने कल देर रात छापेमारी अभियान चलाकर गंगटा थानाक्षेत्र के कुनौली पोस्ट दरियापुर गांव से रंगदारी मांगने वाले वरूण कुमार उर्फ बलराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से दो देसी कट्टा, मोबाइल व घटना में शामिल बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस रंगदारी मांगने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।