ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े दो हार्डकोर नक्सली, फांसी लगाकर चार लोगों की कर दी थी हत्या

GAYA: बिहार में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गया की इमामगंज पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े दो हार्डकोर नक्सली, फांसी लगाकर चार लोगों की कर दी थी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गया की इमामगंज पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। साल 2021 में चार लोगों की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी, इस कांड को अंजाम देने में दोनों नक्सली शामिल थे। छकरबंधा थाना क्षेत्र से दोनों की गिरफ्तारी हुई है।


दरअसल, डुमरिया थाना क्षेत्र के मोनवार गांव के पूर्वी टोला बाघबोरवा में 13 नवंबर 2021 की रात नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों को फांसी देकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में शामिल दो हार्डकोर आरोपी गौतम पासवान और संजीत भुइयां को झारखंड के चतरा में सीआरपीएफ ने मार गिराया था। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों रामजी सिंह भोक्ता और मुकेश सिंह भोक्ता की तलाश पुलिस कर रही थी।


इसी दौरान पुलिस को दोनों हार्डकोर नक्सलियों के छकरबंधा थाना क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिली। जिसके बाद इमामगंज थाने की पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने दोनों हार्डकोर नक्सलियों रामजी सिंह भोक्ता और मुकेश सिंह भोक्ता को धर दबोचा। दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।