ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े बोलेरो सवार चार शातिर बदमाश, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने पटना एसटीएफ के सहयोग से बोलेरो सवार चार कुख्यात बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से पिस्टल और भारी मात्रा मे

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े बोलेरो सवार चार शातिर बदमाश, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने पटना एसटीएफ के सहयोग से बोलेरो सवार चार कुख्यात बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से पिस्टल और भारी मात्रा में गोली बरामद किया है। चारों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया।


दरअसल, पटना एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बलिया थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में जमीन कब्जा करने वाले गिरोह के सदस्य हथियार से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने बेगूसराय पुलिस के नेतृत्व में बलिया थाना क्षेत्र के सत्तीचौरा चौक पर घेराबंदी का बोलेरो सवार चारों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, 28 गोली और कई अन्य आपत्तिजनक सामानों को बरामद किया है।


बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में शाम्हो थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात बदमाश बलराम चौधरी, बलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला बृजेश कुमार, सहस्त्राम कुमार और पुरुषोत्तम कुमार शामिल हैं। बलराम कुमार कुख्यात अपराधी है, जो मार्च 2023 में जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद अपने गिरोह के साथ दियारा क्षेत्र में हथियार के बल पर जबरन जमीन कब्जा करता था।


एसपी ने बताया कि इस गिरोह के हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की जाने की सूचना पटना एसटीएफ को मिली थी। जिसके बाद एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस के सहयोग से सभी बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह की गिरफ्तारी से एक बड़ी घटना होने से टल गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता