ब्रेकिंग
रोशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत पर पटना में कैंडल मार्च, CM सम्राट चौधरी पर प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोपसमस्तीपुर के उप समाहर्ता पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस, पति ने भी लगाया गंभीर आरोप ‘कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए’, गिरिराज सिंह का तीखा हमलाCTET 2026 में इस बार क्या बदला? 6 सितंबर को परीक्षा, Paper-1 और Paper-2 का पूरा पैटर्न जानें65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर के खिलाफ दर्ज कराया केसरोशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत पर पटना में कैंडल मार्च, CM सम्राट चौधरी पर प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोपसमस्तीपुर के उप समाहर्ता पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस, पति ने भी लगाया गंभीर आरोप ‘कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए’, गिरिराज सिंह का तीखा हमलाCTET 2026 में इस बार क्या बदला? 6 सितंबर को परीक्षा, Paper-1 और Paper-2 का पूरा पैटर्न जानें65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर के खिलाफ दर्ज कराया केस

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े चोर गिरोह के 13 बदमाश, चोरी की सात बाइक भी बरामद

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां सदर थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 13 अंतर्जिला चोरों को चोरी की 7 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े चोर गिरोह के 13 बदमाश, चोरी की सात बाइक भी बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां सदर थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 13 अंतर्जिला चोरों को चोरी की 7 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोर गिरोह के सदस्यों में हड़कंप मच गया है।


मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफिज मानी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। चोर गिरोह के खुलासे के लिए सदर एसडीपीओ संतोष कुमार और सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा सदर थाना क्षेत्र में बीते 25 अगस्त को चोरी हुई बाइक के साथ नवीन कुमार दास और दीपक कुमार को पकड़ा गया।


गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर सदर थाना क्षेत्र से चोरी की 6 अन्य बाइक के साथ चोरी की बाइक बेचने और खरीदने वाले अन्य ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सभी गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता