ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश, Top10 अपराधियों में है शुमार; कारोबारी बाप-बेटे को किया था अगवा

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए बदमाश के ऊपर एक कारोबारी

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश, Top10 अपराधियों में है शुमार; कारोबारी बाप-बेटे को किया था अगवा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए बदमाश के ऊपर एक कारोबारी बाप-बेटे को अगवा करने का आरोप है। पुलिस ने दरीगांव थाना क्षेत्र के खैरा गांव से बदमाश को दबोचा है।


दरअसल, 10 जून 2023 को डेहरी थाना क्षेत्र के सोन नदी पर स्थित पुल पर से एक मोटर पार्ट्स कारोबारी पिता-पुत्र का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस इस मामले में कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन अपहरणकांड का मास्टर माइंड पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।


इसी बीच पुलिस को खबर मिली की कुख्यात सुजीत मेहता खैरा गांव में आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर बदमाश को धर दबोचा। रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि पकड़े गए अपराधी के पास से 20 हजार रुपए कैश और दो मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार था। इसकी गिरफ्तारी से अन्य मामलों का खुलासा करने में मदद मिलेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता