ब्रेकिंग
Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी

Bihar News: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश रणवीर यादव, लंबे समय से दे रहा था चकमा

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से चकमा दे रहे शातिर अपराधी रणवीर यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। सहर

Bihar News: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश रणवीर यादव, लंबे समय से दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से चकमा दे रहे शातिर अपराधी रणवीर यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। सहरसा एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है।


दरअसल, सहरसा एसपी के निर्देश पर जिले की पुलिस कुख्यात अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। फरार अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी दौरान सौरबाजार थाना, सोनवर्षाराज थाना एवं जिला आसूचना इकाई की पुलिस टीम ने कुख्यात अपराधी रणवीर कुमार उर्फ राणा यादव को गिरफ्तार किया।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिर्राही बहियार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार राणा यादव के खिलाफ सहरसा जिला में कई कांड दर्ज हैं। शातिर बदमाश रणवीर कुमार उर्फ राणा यादव का अपराधिक इतिहास रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता