ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

बिहार : PFI मामले में NIA ने की छापेमारी, मदरसा से मौलाना को दबोचा

MOTIHARI : राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में PFI के ट्रेनिग कैंप के खुलासे के बाद NIA, ATS और पटना पुलिस राज्य के अलग अलग जिलों में छापेमारी में जुटी है। इसी क्रम में मंगलवार को NIA

बिहार : PFI मामले में NIA ने की छापेमारी, मदरसा से मौलाना को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में PFI के ट्रेनिग कैंप के खुलासे के बाद NIA, ATS और पटना पुलिस राज्य के अलग अलग जिलों में छापेमारी में जुटी है। इसी क्रम में मंगलवार को NIA की टीम ने मोतिहारी के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान एनआईए की टीम ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, दो पूछताछ के बाद छोड़ दिया जबकि मदरसा के एक शिक्षक को अपने साथ ले गई। NIA की इस छापेमारी के दौरान इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक NIA की टीम ने ढाका के केदार नगर स्थित जामिया मारिया निस्वा मदरसा में छापेमारी कर तीन लोगों से पूछताछ की । टीम ने पूछताछ के बाद दो लोगों को छोड़ दिया जबकि देश विरोध गतिविधियों में शामिल होने के संदेह पर मदरसा के शिक्षक मुफ्ती असगर अली को अपने साथ लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि असगर अली पिछले दो महीने से मदरसा में बच्चों को पढ़ा रहा था। दो साल पहले वह यूपी के सहारनपुर स्थित एक मदरसा में पढ़ाता था।


दरअसल, पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे से एक दिन पहले पुलिस ने फुलवारी शरीफ से PFI के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने PFI के ट्रेनिंग कैंप का खुलासा किया था। इस दौरान पुलिस ने PFI से जुड़े 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस अबतक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा एजेंसियां छापेमारी कर रही हैं।