ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बिहार: पेट्रोल पंप मैनेजर से लाखों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप

MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े करीब पांच लाख रुपए लूट लिए। घटना मोतिहारी के पिपराकोठी थाना के पास की है। पेट्र

बिहार: पेट्रोल पंप मैनेजर से लाखों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े करीब पांच लाख रुपए लूट लिए। घटना मोतिहारी के पिपराकोठी थाना के पास की है। पेट्रोल पंप मैनेजर रुपयों से भरा बैग लेकर मोतिहारी जा रहा था इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।


बताया जा रहा है कि पीपरा पेट्रोल पंप का मैनेजर पैसे लेकर मोतिहारी जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह पिपराकोठी थाना के सामने स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंचा दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने मैनेजर को पिस्टल दिखाकर उसके पास से बैग में रखे 4 लाख 76 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।


इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पिपराकोठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मैनेजर से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।