ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदान

बिहार: पेड़ से लटका मिला कारोबारी का शव, दो दिन पहले घर से हो गया था लापता

DARBHANGA: दरभंगा में पिछले दो दिनों से लापता कारोबारी का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कारोबारी का शव पेड़ से लटका पाए जाने की बात इलाके में फैलते ही लोगों की भारी भी

बिहार: पेड़ से लटका मिला कारोबारी का शव, दो दिन पहले घर से हो गया था लापता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में पिछले दो दिनों से लापता कारोबारी का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कारोबारी का शव पेड़ से लटका पाए जाने की बात इलाके में फैलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र नीमा रोड की है।


मृतक कारोबारी की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के केलवा गाघी निवासी राम सेवक भगत के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले कारोबारी अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब कारोबारी का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी हालांकि नगर थाना की पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।


परिजन राम सेवक सिंह को तलाश कर रहे थे इसी बीच कारोबारी की स्कूटी मिलने की सूचना परिजनों को मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो कारोबारी का शव पेड़ से लटका पाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।