ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: पत्नी को ढूंढने के लिए इनाम का किया था ऐलान- नहीं मिली तो सास को मौत के घाट उतारा

BANKA: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बांका से सामने आ रही है, जहां एक दामाद ने अपनी ही सास को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सुईया थाना क्षेत्र के अलकुसिया गांव की है। आ

बिहार: पत्नी को ढूंढने के लिए इनाम का किया था ऐलान- नहीं मिली तो सास को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BANKA: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बांका से सामने आ रही है, जहां एक दामाद ने अपनी ही सास को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सुईया थाना क्षेत्र के अलकुसिया गांव की है। आरोपी दामाद अपनी पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा था, जहां पत्नी को नहीं पाकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पहले तो आरोपी ने सास को चाकू मार दिया और बाद में ईंट पत्थर से कूचकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।


बताया जा रहा है कि लहनियां गांव निवासी संजय यादव शनिवार की रात अलकुसिया गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचा था। ससुराल में पत्नी को नहीं देख वह अपनी सास पर भड़क गया और चाकू से वार कर सास को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक आरोपी संजय यादव का अपनी पत्नी के साथ पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। पति से विवाद होने के बाद पत्नी संजय को बिना बताए अपने मायके चली आई थी। मायके आने के बाद परिजनों ने उसकी दूसरी शादी करा दी और उसे विदा कर दिया। इधर, आरोपी पति ने गांव में घोषणा कर दी थी कि जो भी उसकी पत्नी को ढूंढकर लाएगा उसे 10 हजार का इनाम दिया जाएगा। इसको लेकर उसने जगह-जगह पोस्टर भी लगा दिया था।


इसी बीच शनिवार को पत्नी की तलाश में वह अपने ससुराल पहुंच गया। पत्नी को लेकर सास के साथ उसकी बहस शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने सास की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सास की हत्या के आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ में जुटी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता