ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

बिहार: पत्‍नी के सामने बेटी का रेप करता था शख्स, मां ने उठाया बड़ा कदम

BHAGALPUR: एक बेटी के लिए उसके पिता की गोद से ज्यादा सुरक्षित जगह कोई और हो सकता है क्या? हर पिता अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए उसके आगे-पीछे घूमता है, लेकिन भागलपुर जिले से दिल

बिहार: पत्‍नी के सामने बेटी का रेप करता था शख्स, मां ने उठाया बड़ा कदम
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: एक बेटी के लिए उसके पिता की गोद से ज्यादा सुरक्षित जगह कोई और हो सकता है क्या? हर पिता अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए उसके आगे-पीछे घूमता है, लेकिन भागलपुर जिले से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पिता ने ही अपनी बेटी को अपने हवस का शिकार बना लिया। मामला जिले के नाथनगर इलाके के एक मोहल्ले का है। 



पिता ने एक साल तक अपनी 13 साल की बेटी का रेप किया। थक-हारकर पीड़िता सोमवार को पुलिस के पास पहुंच गई, जिसके बाद हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पिता एक साल से लगातार उसका रेप कर रहा था। विरोध करने पर हत्या कर देने की धमकी देता था। जब मां ने घटना का विरोध शुरू किया तो उसके साथ भी मारपीट की जाने लगी।



पीड़िता ने बताया कि पिछले दिन वो घर में अकेली थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए पिता उसके साथ गंदा काम करने लग गया। जब लड़की ने विरोध किया तो पिता फिर से धमकी देने लगा। इस बार भी लड़की ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इस दिन भी मां के साथ मारपीट भी कई, जिसके बाद तंग आकर मां-बेटी नाथनगर थाने पहुंच गए और पुलिस को आपबीती सुनाई। मामले को लेकर नाथनगर इंस्पेक्टर मु.सज्जाद हुसैन ने बताया कि रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


टैग्स