ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार : पटना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, अपराधियों ने हत्या के बाद शव को गंगा में फेंका

PATNA : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का कहर जारी है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं आम बात हो

बिहार : पटना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, अपराधियों ने हत्या के बाद शव को गंगा में फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का कहर जारी है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं आम बात हो गई हैं। अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि किसी की भी हत्या कर आराम से निकल जाते हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां गंगा नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।


खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त घाट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने गंगा नदी में एक 40 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ देखा। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गंगा से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों को खंगालने में जुटी है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता