ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार: नशेड़ी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, परिवार के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी

PURNEA: पूर्णिया में एक शराबी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति शराब के नशे में अक्सर पत्नी से झगड़ा किया करता था। गुरुवार को बात इतनी बढ़ गई कि उसने पत्नी का गला दबा

बिहार: नशेड़ी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, परिवार के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक शराबी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति शराब के नशे में अक्सर पत्नी से झगड़ा किया करता था। गुरुवार को बात इतनी बढ़ गई कि उसने पत्नी का गला दबाकर उसकी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


दरअसल, जलालगढ़ थाना क्षेत्र के भरेली गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी मृतका मखिया देवी और आरोपी पति वाउना ऋषि ने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज किया था। शादी के कुछ महीनों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन समय बीतने के साथ ही दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा।


आरोपी पति वाउना ऋषि को नशे की बुरी लत लग गई और वह हमेशा शराब के नशे में धुत रहने लगा। शराब के नशे में आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करने लगा था। इसकी जानकारी जब मृतका के परिजनों को हुई तो उन्होंने पंचायती कर कई बार मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन नशेड़ी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।


गुरुवार को आरोपी पति नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी के साथ झगड़ा करने लगे। इसी दौरान उसने पत्नी की गर्दन दबा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें