ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बिहार: पति के नॉनवेज खाने से परेशान थी पत्नी, तंग आ कर दे दी जान

BETTIAH:बिहार के बेतिया से एक सनसनी खबर सामने आ रही है जहां पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने केरोसिन डाल कर खुद को आग के हवाले कर दिया. घटना में बुरी तरह झुलसी विवाहिता की इल

बिहार: पति के नॉनवेज खाने से परेशान थी पत्नी, तंग आ कर दे दी जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH:बिहार के बेतिया से एक सनसनी खबर सामने आ रही है जहां पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने केरोसिन डाल कर खुद को आग के हवाले कर दिया. घटना में बुरी तरह झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस दौरान महिला को उसके पति ने बचाने की कोशिश भी की इसमें पति भी घायल हो गया. मौके पर पुलिस पहुंच दोनों घायल लोगों को मोतिहारी के मनी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है.


यह घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के राजाभार की है. जानकारी के अनुसार पति राहुल कुमार की नॉन वेज खाने की आदतों से उसकी नवविवाहिता पत्नी आरती देवी परेशान थी. इसको लेकर अक्सर दोनों में बीच अनबन होती थी. वहीं सोमवार को राहुल ने आरती को खाने में नॉन वेज बनाने को कहा. लेकिन उस दिन एकद्शिहोने की वजह से पत्नी ने बनाने से एंकर कर दिया. इस वजह से एक बार फिर पति-पत्नी के बीच बहस हो गई. बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद आरती देवी ने अपने शरीर पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली. पत्नी को जलता हुआ देखकर पति राहुल उसे बचाने की कोशिश की. आग बुझाने के दौरान में वो भी बुरी तरह जल गया.


वहीं इस घटना में लगभग नब्बे फीसदी जल चुकी आरती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका के पिता पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मंनकररिया गांव निवासी नागेंद्र सिंह ने अपने दामाद राहुल कुमार पर उनकी बेटी को आग लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद छतौनी पुलिस ने विवाहिता के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है. हालाकिं पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है. दूसरी तरफ महिला के पति राहुल कुमार का पुलिस की देख रेख में इलाज जारी है.


आपको बता दें कि मझौलिया थाने में तैनात इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मृतक महिला शाकाहारी थी. उसकी राहुल कुमार से आठ महीने पूर्व शादी हुई थी. 15 नवंबर को एकादशी के दिन उसका पति बाजार से मीट खरीद कर लाया था. लेकिन महिला ने एकादशी का हवाला देकर नॉन वेज बनाने से इनकार किया. तब उसके पति ने घर के बाहर नॉन वेज भोजन बनाया और उसे खाया. इसी बात पर पति-पत्नी के बीच अनबन हुई जिसमें महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली.

टैग्स