ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार: पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, सनकी ने पीट-पीटकर ले ली जान

JAMUI: जमुई में पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक महिला को इतना महंगा पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पत्नी के रोकटोक करने से नाराज सनकी पति ने अपनी ही पत्नी क

बिहार: पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, सनकी ने पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक महिला को इतना महंगा पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पत्नी के रोकटोक करने से नाराज सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना खैरा थाना क्षेत्र के ओझवा डीह गांव की है।


मृतका की पहचान ओझवा डीह गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेखा देवी के पति सुरेंद्र की गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादीशुदा महिला के चक्कर में पड़ा सुरेंद्र अपनी पत्नी रेखा को देखना भी नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।


गुरुवार की देर शाम दोनों पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया और सुरेंद्र ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी रेखा को अधमरा कर दिया। परिजन आनन फानन में रेखा देवी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


उधर, मृतका रेखा देवी के पिता ने बताया कि आरोपी पति सुरेंद्र यादव का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। जिस वजह से सुरेंद्र यादव रेखा देवी को नजरअंदाज करता था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। इसके बावजूद कई महीनों से वह रेखा देवी को अलग रख रहा था। सुरेंद्र यादव की दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का रेखा देवी हमेशा विरोध करती थी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता