ब्रेकिंग
नशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजहबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगनशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजहबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांग

बिहार : पारिवारिक कलह में आर्मी जवान ने की खुदकुशी, कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था घर

BETTIAH : खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां पारिवारिक कलह में आर्मी के जवान ने अपनी जान दे दी। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के भेड़िहारवा गांव की है। घटना के बाद परिवार के

बिहार : पारिवारिक कलह में आर्मी जवान ने की खुदकुशी, कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था घर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH : खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां पारिवारिक कलह में आर्मी के जवान ने अपनी जान दे दी। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के भेड़िहारवा गांव की है। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। बीते मई महीने में ही धूमधाम के साथ उसकी शादी हुई थी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक आर्मी जवान की पहचान भेड़िहारवा गांव निवासी भीम यादव के बेटे हरेराम यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरेराम यादव साल 2019 में सेना की नौकरी में आया था। बीते मई महीने में ही पूरे धूमधाम के साथ उसकी शादी हुई थी। हरेराम कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आया था। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर हरेराम यादव की उसकी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। परिजनों के समझाने के बाद हरेराम खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया था।


कुछ देर बाद जब पत्नी भी खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। हरेराम का शव कमरे में पंखे से लटक रहा था। पत्नी की चीख पुकार सुनकार परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। जबतक परिजनों ने हरेराम का शव नीचे उतारा उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक आर्मी जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


इधर, हरेराम की मौत के बाद ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शादी से पहले हरेराम का बैरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। परिजनों को हरेराम का प्रेम प्रसंग मंजूर नहीं था लिहाजा आर्मी की नौकरी लगने के बाद परिवार के दवाब में हरेराम को दूसरी लड़की से शादी करनी पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग को लेकर ही हरेराम का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ होगा, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया होगा।