ब्रेकिंग
पूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानEOU की बड़ी कार्रवाई: अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह के 3 ठिकानों पर रेड, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानEOU की बड़ी कार्रवाई: अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह के 3 ठिकानों पर रेड, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्ट

बिहार: पढ़ाने के दौरान ट्यूशन टीचर ने कर दिया बड़ा कांड, 16 साल की छात्रा को लेकर हो गया फरार

BANKA: बांका में एक कोचिंग टीचर ने शिक्षक और छात्रा के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। पढ़ाने के दौरान शिक्षक ने 9वीं की छात्रा को अपने प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने का झा

बिहार: पढ़ाने के दौरान ट्यूशन टीचर ने कर दिया बड़ा कांड, 16 साल की छात्रा को लेकर हो गया फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका में एक कोचिंग टीचर ने शिक्षक और छात्रा के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। पढ़ाने के दौरान शिक्षक ने 9वीं की छात्रा को अपने प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने का झांसे दे उसे लेकर फरार हो गया। लड़की के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। घटना जयपुर थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, आरोपी शिक्षक प्रेम हेंब्रम 10वीं पास है और गांव में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। गांव की ही रहने वाली 9वीं की छात्रा प्रेम से पढ़ने के लिए जाती थी। पढ़ाई के दौरान प्रेम ने नाबालिग लड़की को झांसा देकर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। बीते 29 मई को छात्रा पढ़ाई करने के लिए कोचिंग गई तो वापस घर नहीं लौटी। परिजन उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था।


छात्रा का जब कहीं भी पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और प्रेम हेंब्रम के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। परिजनों का आरोप है कि प्रेम हेंब्रम ने ही लड़की को झांसा देकर अगवा कर लिया है। थाने में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है और दोनों प्रेमी युगल को संभावित जगहों पर तलाश कर रही है।