ब्रेकिंग
विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़ Bihar News: भाजपा ने MLC देवेश कुमार से इस्तीफा दिलवाया था, अब सम्राट सरकार ने दी नई जिम्मेदारी,जानें...Bihar News: सम्राट सरकार ने तीन नेताओं को राज्य बीस सूत्री कमेटी का मेंबर बनाया, नीतीश कुमार के पूर्व बॉडीगार्ड को नागरिक परिषद में मिली जगह...नेपाल की बाढ़ के साथ बहकर बिहार पहुंचीं मछलियां, खाने से बढ़ सकती है परेशानी; बिहार सरकार ने जारी की एडवाइजरीबिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1655 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, 285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारीविवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़ Bihar News: भाजपा ने MLC देवेश कुमार से इस्तीफा दिलवाया था, अब सम्राट सरकार ने दी नई जिम्मेदारी,जानें...Bihar News: सम्राट सरकार ने तीन नेताओं को राज्य बीस सूत्री कमेटी का मेंबर बनाया, नीतीश कुमार के पूर्व बॉडीगार्ड को नागरिक परिषद में मिली जगह...नेपाल की बाढ़ के साथ बहकर बिहार पहुंचीं मछलियां, खाने से बढ़ सकती है परेशानी; बिहार सरकार ने जारी की एडवाइजरीबिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1655 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, 285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारी

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़े ग्रामीण कार्य विभाग के दो इंजीनियर, ले रहे थे लाखों का नजराना

ARARIA : बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए दो इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। दोनों इंजीनियर ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात हैं और काम कराने के

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़े ग्रामीण कार्य विभाग के दो इंजीनियर, ले रहे थे लाखों का नजराना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA : बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए दो इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। दोनों इंजीनियर ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात हैं और काम कराने के एवज में करीब एक लाख रुपए रिश्वत ले रहे थे, इसी दौरान निगरानी की टीम ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया।


जानकारी के मुताबिक निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता हेमचंद्र लाल कर्ण और कनीय अभियंता फुलेश्वर रजक काम कराने के एवज में एक शख्स से रिश्वत की मांग रहे है। पीड़ित शख्स की शिकायत को निगरानी की टीम ने सत्य पाया। जिसके बाद पटना से अररिया पहुंची निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर सहायक अभियंता हेमचंद्र लाल कर्ण को 62 हजार रुपए और कनीय अभियंता फुलेश्वर रजक को 40 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा।


दोनों आरोपी इंजीनियर हेमचंद्र लाल कर्ण और कनीय अभियंता फुलेश्वर रजक को गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गई, जहां दोनों से पूछताछ के बाद उसे निगरानी की कोर्ट में पेश किया जाएगा।