ब्रेकिंग
मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा मुखिया का घूसखोर बेटा, नल-जल योजना के नाम पर ले रहा था रिश्वत

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक मुखिया के बेटे को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। नल-जल योजना में मरम्मति कार्य का बिल पास करान

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा मुखिया का घूसखोर बेटा, नल-जल योजना के नाम पर ले रहा था रिश्वत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक मुखिया के बेटे को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। नल-जल योजना में मरम्मति कार्य का बिल पास कराने के एवज में मुखिया का बेटा 20 हजार रुपए घूस ले रहा था इसी दौरान निगरानी की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा। 


जानकारी के मुताबिक, कुशेश्वर स्थान के बेर पंचायत में नल-जल योजना के तहत मुस्कान इंटरप्राइजेज के द्वारा मरम्मति का कार्य कराया गया था। ढाई लाख रुपए के बिल को पास कराने के एवज में बेर पंचायक की मुखिया का बेटा राहुल कुमार मरम्मति कार्य कराने वाली एजेंसी मुस्कान इंटरप्राइजेज के अधिकारियों से 10 प्रतिशत कमीशन मांग रहा था। जिसकी शिकायत एजेंसी की तरफ से निगरानी विभाग से की गई थी।


निगरानी विभाग की टीम ने जांच में शिकायत को सही पाया और पटना से आई टीम ने जाल बिछाकर मुखिया के आरोपी बेटे राहुल को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। निगरानी की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर गई है और उससे पूछताछ कर रही है।

टैग्स