ब्रेकिंग
बिहार में खाद दुकानदारों की नहीं चलेगी मनमानी... अब QR कोड से मिलेगी खाद, तय कीमत से ज्यादा वसूली की तो होगी सख्त कार्रवाईपटना में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, इन क्षेत्रों में इतने घंटे बाधित रहेगी बिजली सप्लाई; जानें अपने इलाके का हालबिहार में बारिश का डबल अटैक! 12 जिलों में भारी बारिश, 20 में वज्रपात का अलर्ट; जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीबिहार में खाद दुकानदारों की नहीं चलेगी मनमानी... अब QR कोड से मिलेगी खाद, तय कीमत से ज्यादा वसूली की तो होगी सख्त कार्रवाईपटना में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, इन क्षेत्रों में इतने घंटे बाधित रहेगी बिजली सप्लाई; जानें अपने इलाके का हालबिहार में बारिश का डबल अटैक! 12 जिलों में भारी बारिश, 20 में वज्रपात का अलर्ट; जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्ती

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर क्लर्क, काम कराने के लिए ले रहा था एक लाख का नजराना

SIWAN : बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने एक क्लर्क को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क काम

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर क्लर्क, काम कराने के लिए ले रहा था एक लाख का नजराना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने एक क्लर्क को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क काम कराने के एवज में एक शख्स से एक लाख रुपए की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को निगरानी की टीम सीवान पहुंची और आरोपी को रुपए लेते रंगेहाथ धर दबोचा। क्लर्क को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे पटना लेकर चली गई।


आरोपी क्लर्क जियाउल हक सीवान समाहरणालय में राजस्व विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात है। किसी काम को करने के एवज में जियाउल शख्स से एक लाख रुपए मांग रहा था।पीड़ित ने इस बात की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। जांच में निगरानी की टीम ने मामले को सही पाया। जिसके बाद पटना से शुक्रवार को निगरानी की टीम सीवान पहुंची और जाल बिछाकर आरोपी को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


अचानक हुई इस छापेमारी के बाद समाहरणालय के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। आरोपी क्लर्क को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि बिहार में घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। हर दिन निगरानी की टीम सरकार के रिश्वतखोर कर्मियों को दबोच रही है बावजूद इसके घूस लेने वाले कर्मी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।