ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, ले रहा था 50 हजार नजराना

SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी से सामने आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जिले के परिहार प्रखंड में तैनात BEO

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, ले रहा था 50 हजार नजराना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी से सामने आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जिले के परिहार प्रखंड में तैनात BEO किशोरी प्रसाद राय एक शख्स से रिश्वत के तौर पर 50 हजार रुपए ले रहा था इसी दौरान पटना से आई निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। 


जानकारी के मुताबिक परिहार प्रखंड स्थित राजवाड़ा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार से उन्हें प्राचार्य के पद पर तैनात करने के लिए BEO किशोरी प्रसाद राय 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इससे पहले बीईओ अरुण कुमार ने प्राचार्य के पद से हटा दिया था और उन्हें फिर से तैनात करने के लिए 50 हजार रुपए में डील हुई थी।


शिक्षक अरुण कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी। जांच में मामले को सही पाए जाने पर सोमवार को निगरानी की टीम पटना से सीतामढ़ी पहुंची और जाल बिछाकर आरोपी बीईओ को 50 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा। बीईओ को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई। जहां पूछताझ के बाद टीम उसे निगरानी की अदालत में पेश करेगी। निगरानी की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया है।