ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

BIHAR NEWS: मुंगेर पहाड़ी पर मिले शव की हुई पहचान, अपहरण के बाद हत्या का आरोप, एक लड़की और उसके परिवार पर शक

MUNGER: मुंगेर के रामनगर थाना क्षेत्र के बरियाकोल सुरंग के पास पहाड़ी पर मिले शव की पहचान कर ली गई है। मृतक असरगंज थाना क्षेत्र के मासूमगंज निवासी ब्रह्मदेव साव का 21 वर्षीय प

BIHAR NEWS: मुंगेर पहाड़ी पर मिले शव की हुई पहचान, अपहरण के बाद हत्या का आरोप, एक लड़की और उसके परिवार पर शक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के रामनगर थाना क्षेत्र के बरियाकोल सुरंग के पास पहाड़ी पर मिले शव की पहचान कर ली गई है। मृतक असरगंज थाना क्षेत्र के मासूमगंज निवासी ब्रह्मदेव साव का 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है।


दरअसल रविवार को नया रामनगर थाना क्षेत्र के देशली स्थान के बनरघर कोल पहाड़ी पर एक 21 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पुलिस को मिला था। जिसके पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।


परिजनों के अनुसार, रौशन 16 दिसंबर को एक फोन आने के बाद घर से निकला था और तब से लापता था। शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजनों ने कपड़ों, चप्पल और हाथ में पहने कड़े से उसकी पहचान की। पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर की जाँच की तो पाया कि उस पर गाँव की ही एक लड़की का कई बार फोन आया था। 16 दिसंबर को आखिरी कॉल भी उसी लड़की के नंबर से था।


परिजनों ने गाँव के ही निरंजन सिंह की बेटी मधु पर शक जताया है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनका कहना है कि रौशन की मधु से बात होती थी और पुलिस द्वारा निकाले गए कॉल डिटेल से भी इसकी पुष्टि होती है। मृतक के परिजनों ने आशंका जतायी है कि मधु, उसके पिता निरंजन सिंह और उसके पति निरंजन यादव ने ही रौशन का अपहरण कर उसकी हत्या की है।


मृतक रौशन तीन भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था और इस महीने की 20 तारीख को वह दिल्ली काम करने जाने वाला था।पुलिस मामले की जाँच में जुटी है और FSL टीम द्वारा भी जाँच करवाई गई है। परिजन पुलिस प्रशासन से हत्यारों की गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट..