ब्रेकिंग
AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतAK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीत

Bihar News: विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्ट EO को 50 हजार रू घूस लेते किया गिरफ्तार, प्रति फाइल 2500 रू की मांगी थी रिश्वत

विशेष निगरानी इकाई ने जमुई के सिकंदरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार और स्वच्छता साथी सोनू कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पीएम आवास योजना में प्रति फाइल ₹2500 के हिसाब से कुल 1.62 लाख रुपये की मांग की थी.

Bihar News, Vigilance Raid Bihar, Jamui Sikandra, Executive Officer Arrest, Bribe Case Bihar, PM Awas Yojana Scam, Special Vigilance Unit Bihar, Corruption Case
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर एक्शन जारी है. सरकार की तीनों एजेंसी लगातार कार्रवाई में जुटी है. आज 28 अप्रैल को विशेष निगरानी इकाई ने एक भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी को 50 हजार रू रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

विशेष निगरानी इकाई ने एक भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. नगर पंचायत सिकंदरा के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार एवं स्वच्छता साथी नगर पंचायत सिकंदरा सोनू कुमार को 50000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है .

दरअसल, विशेष निगरानी इकाई ने राजेश कुमार मिश्रा की लिखित शिकायत के आधार पर जमुई के सिकंदरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है. पारिवादी ने आरोप लगाया था कि आरोपी अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रति फाइल ₹2500 की दर से 162500 रू रिश्वत मांगी थी. रिश्वत नहीं मिलने पर अधिकारी ने काम करने से मना कर दिया था. भ्रष्ट अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद अब उसे निगरानी कोर्ट पटना में पेश किया जाएगा.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता