ब्रेकिंग
Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा

Bihar News: शराब तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस की गाड़ी से कुचलकर एक धंधेबाज की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा

VAISHALI: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम की स्कॉर्पियों गाड़ी से कुचलकर एक शराब तस्कर की मौत हो गई। वही दूसरा शराब तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उत्पाद विभाग

Bihar News: शराब तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस की गाड़ी से कुचलकर एक धंधेबाज की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम की स्कॉर्पियों गाड़ी से कुचलकर एक शराब तस्कर की मौत हो गई। वही दूसरा शराब तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम स्कॉर्पियो को गड्ढे में छोड़कर फरार हो गये। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 


वही इस घटना से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची सोनपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। 


घटना सारण जिले के सोनपुर के दुधैला बाइपास चौक के भिनक टोला की है जहां उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला। मृतक की पहचान बाबुरबानी गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश राय का पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्कर को पकड़ने के लिए पीछा कर रही थी। इसी दौरान उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो कार ने बाइक से भाग रहे दो शराब डिलिवरी एजेंट को कुचल दिया। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना के संबंध में सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि मृतक शराब डिलिवरी एजेंट था। जिसे पकड़ने के लिए उत्पाद विभाग के अधिकारी स्कॉर्पियो से पीछा कर रहे थे। तभी दो लोग स्कॉर्पियो के चपेट में आ गए और एक की मौत हो गयी। मृतक शराब की डिलिवरी का काम करता था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। Bihar News: शराब तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस की गाड़ी से कुचलकर एक धंधेबाज की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा

Bihar News: शराब तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस की गाड़ी से कुचलकर एक धंधेबाज की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता