ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Murder In Bihar: दो पड़ोसियों के विवाद को सुलझाने गए शख्स की हत्या, बदमाशों ने लाठी से पीट-पीटकर ले ली जान

बिहार के अररिया में विवाद सुलझाने गए एक बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Murder In Bihar
शख्स की पीट-पीटकर हत्या
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Murder In Bihar: अररिया में दो पड़ोसियों के झगड़े के बीत तीसरे पड़ोसी की जान चली गई। मृतक दो पड़ोसियों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना भरगामा थाना क्षेत्र के सिमरबनी की है।


मृतक की पहचान सिमरबनी के वार्ड संख्या तीन निवासी मिश्री ऋषिदेव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पड़ोस में झगड़ा हो रहा था। हो हल्ला सुनकर मिश्री ऋषिदेव वहां जा पहुंचे और विवाद को सुलझाने की कोशिश करने लगे। 


इसी दौरान झगड़ा कर रहे युवकों से उनकी नोकझोंक हो गी और इसी दौरान गुस्साए युवक ने लाठी से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद मौके पर पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। 


ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।