ब्रेकिंग
पुलिस बैरक में बिहार सैप के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; क्यों उठाया खौफनाक कदम?21 छोटे ट्रांजेक्शन... और खाते से गायब हो गए लाखों रुपये, बिहार में साइबर ठगी का नया खेलNEET आंदोलन पर तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा..जंतर-मंतर जाकर छात्रों की बात सुनें PM मोदी3 घंटे भी नहीं टिकी दुल्हन... सुहागरात से पहले ही दूल्हे को दिया 'झटका', लाखों रुपये लेकर हुई फरारMDM में कीड़ा मिलने का मामला: खगड़िया में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड, चार रसोइया भी हटाए गए; शिक्षा मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहींपुलिस बैरक में बिहार सैप के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; क्यों उठाया खौफनाक कदम?21 छोटे ट्रांजेक्शन... और खाते से गायब हो गए लाखों रुपये, बिहार में साइबर ठगी का नया खेलNEET आंदोलन पर तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा..जंतर-मंतर जाकर छात्रों की बात सुनें PM मोदी3 घंटे भी नहीं टिकी दुल्हन... सुहागरात से पहले ही दूल्हे को दिया 'झटका', लाखों रुपये लेकर हुई फरारMDM में कीड़ा मिलने का मामला: खगड़िया में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड, चार रसोइया भी हटाए गए; शिक्षा मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Bihar News: कैमूर में इनोवा कार से 6 लाख की शराब बरामद, नये साल के जश्न की थी तैयारी, 3 तस्कर भी गिरफ्तार

KAIMUR: बिहार में करीब 8 साल से शराब बंद है। पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी लगातार जारी है। नव वर्ष के आगमन को देखते हुए उत्पाद विभाग

Bihar News: कैमूर में इनोवा कार से 6 लाख की शराब बरामद, नये साल के जश्न की थी तैयारी, 3 तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में करीब 8 साल से शराब बंद है। पूर्ण शराबबंदी  के बावजूद शराब की तस्करी लगातार जारी है। नव वर्ष के आगमन को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के कारी राम चेक पोस्ट पर एक इनोवा कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 38 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 328 लीटर बताई जा रही है और बाजार मूल्य लगभग 6 लाख रुपए है।


कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के और एक मऊ जिले का रहने वाला है। ये लोग इस शराब की खेप को बिहार में पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन उत्पाद विभाग ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।


उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार ने बताया कि नव वर्ष को देखते हुए, उत्तर प्रदेश से सटे कैमूर जिले की विभिन्न सीमाओं पर उत्पाद विभाग द्वारा लगातार शराब की जाँच की जा रही है। इसी क्रम में नुआंव थाना क्षेत्र के कारीराम चेक नाका पर इनोवा कार की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। उत्पाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।