ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

Bihar News: 55 हजार 600 रुपये का जाली नोट बरामद, नेपाली नागरिक भी गिरफ्तार

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां भारतीय जाली नोट के साथ एक नेपाली नागरिक को कंगली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेपाली नागरिक जाली इंडियन करेंसी के साथ भारत में प्रवेश कर रहा था

Bihar News: 55 हजार 600 रुपये का जाली नोट बरामद, नेपाली नागरिक भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां भारतीय जाली नोट के साथ एक नेपाली नागरिक को कंगली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेपाली नागरिक जाली इंडियन करेंसी के साथ भारत में प्रवेश कर रहा था। तभी कंगली थाना की पुलिस ने  भारतीय जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। 


बता दें कि बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के निर्देश के आलोक में बेतिया पुलिस द्वारा सघन जांच एवं छापेमारी की जा रही हैं। इसी कड़ी में कंगली थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं।  पुलिस ने 500 एवं 200 रूपए की भारतीय जाली नोटों के साथ भारत में प्रवेश कर रहें एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने पकड़े गए नेपाली नागरिक के पास से कुल 55600/- मूल्य का भारतीय जाली नोट बरामद किया है। 


उक्त मामले में बेतिया एसडीपीओ 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया हैं कि बेतिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल क्षेत्र में मादक पदार्थ, जाली नोट एवं अवैध शराब की बारामदगी हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14 नवंबर को गोपनीय सूचना पर कंगली थाना द्वारा ग्राम कंगली स्थित कंगली रेलवे हॉल्ट से करीब 200 मीटर उत्तर सैनिक रोड के पास में छापामारी की गयी।


एक व्यक्ति लवकुश कुमार सिंह, पिता राजनरायन सिंह, ग्राम मुरली वार्ड नं 16 थाना बीरगंज जिला परसा (नेपाल) के पास से 500 रुपया का 100 पीस तथा 200 रुपया का 28 पीस जाली नोट कुल 55600/- मूल्य का भारतीय जाली नोट एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस संबंध में कंगली थाना कांड संख्या 76/24 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट