ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

Bihar News: जहरीली शराब पीने से एक और मौत, सारण के राजेश सिंह ने इलाज के दौरान PMCH में तोड़ा दम

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है। जहां पीएमसीएच में इलाजरत सारण के राजेश सिंह की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र स्थित बाली विशु

Bihar News: जहरीली शराब पीने से एक और मौत, सारण के राजेश सिंह ने इलाज के दौरान PMCH में तोड़ा दम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है। जहां पीएमसीएच में इलाजरत सारण के राजेश सिंह की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र स्थित बाली विशुनपुरा निवासी 50 वर्षीय राजेश सिंह के रूप में हुई है। 


मृतक के भाई की माने तो कुछ दिन पहले ही अपने दोस्तों के साथ उनके भाई राजेश सिंह ने शराब पार्टी की थी। शराब पार्टी में शामिल दोस्तों के साथ-साथ इनकी भी तबीयत खराब हो गयी थी। उनके भाई को दिखाई देना बंद हो गया था। उनकी आंख की रौशनी चली गई थी। वही उनकी तबीयत भी ज्यादा खराब हो गयी थी। जिसके बाद उन्हें मशरक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


जहां के डॉक्टर ने उन्हें छपरा रेफर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें छपरा ले जाया गया था लेकिन वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है पीएमसीएच ले जाइए। जिसके बाद आनन-फानन में भाई को लेकर वो पीएमसीएच पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान  उनके भाई राजेश सिंह की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


शव का पीएमसीएच में ही पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। शव को लेकर परिजन मशरक के लिए रवाना हुए हैं। बता दें कि जहरीली शराब के पीने से सीवान के भगवानपुर और मशरक थाना क्षेत्र में 40 से अधिक लोगों की मौत पिछले दिनों हुई थी। मशरक थाना इलाके के बाली विशुनपुरा में रहने वाले राजेश सिंह ने भी आज पटना पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि जहरीली शराब पीने से राजेश सिंह की मौत हुई है। इस घटना से मृतक के गांव में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।