ब्रेकिंग
Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन

Bihar News: साइबर ठगों ने बिहार के डॉन को लगाया चूना, बीजेपी विधायक के पति हैं अखिलेश सिंह

NAWADA: जिस व्यक्ति का नाम सुनकर लोग डर जाते थे आज उसी को साइबर ठगों ने चूना लगा दिया। हम बात बिहार के चर्चित डॉन और वारिसलीगंज से बीजेपी की विधायक अरुणा देवी के पति पूर्व जिल

Bihar News: साइबर ठगों ने बिहार के डॉन को लगाया चूना, बीजेपी विधायक के पति हैं अखिलेश सिंह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: जिस व्यक्ति का नाम सुनकर लोग डर जाते थे आज उसी को साइबर ठगों ने चूना लगा दिया। हम बात बिहार के चर्चित डॉन और वारिसलीगंज से बीजेपी की विधायक अरुणा देवी के पति पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह की कर रहे हैं। बताया जाता है कि एक समय था जब वारिसलीगंज के इस डॉन का खौफ नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई में था। लेकिन आज इस डॉन के साथ ही किसी ने बड़ा खेला कर दिया। 


साइबर अपराधी ने रिश्तेदार की आवाज में फोन पर अखिलेश सिंह से बात की और मां के बीमार होने की जानकारी दी। साइबर ठग ने मां के इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की और उनके मोबाइल पर स्कैनर कोड भेजा। जिसके बाद अखिलेश सिंह ने 25 हजार रुपये अपने अकाउंट से ट्रांसफर कर दिया। 


जिसके बाद उन्होंने उस रिश्तेदार को फोन करके पूछा कि पैसा मिल गया ना..तब रिश्तेदार ने बताया कि मैंने तो आपसे पैसा नहीं मांगा है। मेरी मां का तो 5 साल पहले ही देहांत हो गया है। रिश्तेदार की बातें सुनने के बाद अखिलेश सिंह ने वारिसलीगंज थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करायी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।