ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Crime News: चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर किया बवाल

Bihar Crime News: छपरा के टोला परसा गांव में चाकूबाजी में घायल युवक अनुज कुमार (22) की पटना में इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-331 जाम कर न्याय की मांग की। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: छपरा के बनियापुर थाना क्षेत्र के टोला परसा गांव में चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक अनुज कुमार की शुक्रवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 24 नवंबर की है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, एक बारात के दौरान बातचीत के क्रम में जातिगत टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ। प्रारंभिक कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद आरोपित युवक अपने साथियों के साथ मृतक के घर पहुंचा और अनुज पर चाकू से हमला कर दिया। 


पिता भी बाहर आए तो उन पर भी हमला हुआ। गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अनुज की मौत हो गई और पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने एनएच-331 को जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपितों तथा थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की। 


ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई में शिथिलता बरती और आरोपी खुलेआम घूमते रहे। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस मामले में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता