ब्रेकिंग
घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला दिव्यांग युवक का शव, पत्नी ने दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटीजमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला; फायरिंग में 4 लोग घायल, दो हमलावर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ेशराबबंदी में वसूली कांड! अपहरणकर्ता बने 4 एक्साइज अफसरों पर 'केस' दर्ज हुआ पर विभाग ने कुछ नहीं किया, सिर्फ चिट्ठी-चिट्ठी खेला जा रहा, आरोपी महिला SI को 'वरीय' की मीटिंग में लेकर गए थे 'अधीक्षक' बिहार के इन जिलों में 239 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर, SH-25 का होगा चौड़ीकरण, अक्टूबर से शुरू होगा कामबाइक की टंकी में पेट्रोल की जगह मिली शराब, मोतिहारी में तस्करों की तरकीब का खुलासा, सैकड़ों बोतल बरामदघर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला दिव्यांग युवक का शव, पत्नी ने दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटीजमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला; फायरिंग में 4 लोग घायल, दो हमलावर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ेशराबबंदी में वसूली कांड! अपहरणकर्ता बने 4 एक्साइज अफसरों पर 'केस' दर्ज हुआ पर विभाग ने कुछ नहीं किया, सिर्फ चिट्ठी-चिट्ठी खेला जा रहा, आरोपी महिला SI को 'वरीय' की मीटिंग में लेकर गए थे 'अधीक्षक' बिहार के इन जिलों में 239 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर, SH-25 का होगा चौड़ीकरण, अक्टूबर से शुरू होगा कामबाइक की टंकी में पेट्रोल की जगह मिली शराब, मोतिहारी में तस्करों की तरकीब का खुलासा, सैकड़ों बोतल बरामद

Bihar News: छपरा जहरीली शराब कांड के बाद सारण SP की बड़ी कार्रवाई, मशरक थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कार्य में लापरवाही का आरोप

CHAPRA: बिहार में जहरीली शराब से अबतक 65 लोगों की मौत हो गयी। सीवान में 48, सारण में 15 और गोपालगंज में 2 की मौत हुई। हालांकि 37 मौत की प्रशासनिक पुष्टि हुई है। जिसमें सीवान म

Bihar News: छपरा जहरीली शराब कांड के बाद सारण SP की बड़ी कार्रवाई, मशरक थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कार्य में लापरवाही का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: बिहार में जहरीली शराब से अबतक 65 लोगों की मौत हो गयी। सीवान में 48, सारण में 15 और गोपालगंज में 2 की मौत हुई। हालांकि 37 मौत की प्रशासनिक पुष्टि हुई है। जिसमें सीवान में 28, सारण में 7 और गोपालगंज में 2 मौत हुई है। वह कई लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 


छपरा में जहरीली शराब से लोगों की मौत के बाद सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है।  मशरक थानाध्यक्ष सहित 5 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 


मद्यनिषेध कियान्वयन, क्षेत्र निगरानी एवं आसूचना संकलन में विफलता पाये जाने पर थानाध्यक्ष, मशरख, थानाध्यक्ष, जनता बाजार थाना एवं अपर थानाध्यक्ष, मशरख थाना सहित कुल 05 पदाधिकारी/कर्मियों को निलंबित किया गया है। मशरख थानान्तर्गत ब्राहिमपुर गांव में नशीले पेय पदार्थ के सेवन से हुई मौत एवं बीमार मामले में दर्ज मशरख थाना कांड सं0-578/24 के मुख्य आरोपी मंटु सिंह, सा०-विशुनपुरा, थाना-मशरख, जिला-सारण सहित कुल 08 नामजद अभियुक्त न्यायिक हिरासत में हैं।


इस कांड के मुख्य अभियुक्त मंटू सिंह, सा०-विशुनपुरा, थाना-मशरख एवं अभियुक्त दीपक चौधरी, सा०-पुरूषोतमपुर, थाना-जनता बाजार, जिला-सारण द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के सख्त कियान्वयन के बावजूद क्षेत्रान्तर्गत शराब कारोबार मे सक्रिय थे। मद्यनिषेध अधिनियम के क्रियान्वयन, आसूचना संकलन, क्षेत्र निगरानी एवं अधीनस्थों पर नियंत्रण में विफलता तथा कार्य में लापरवाही / उदासीनता बरतने के आरोप में पु०नि० धनंजय राय, थानाध्यक्ष, मशरख थाना को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया गया है। 


उपरोक्त के संदर्भ में आज दिं0-20.10.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक (मु०), सारण - सह-नेतृत्वकर्ता विशेष अनुसंधान दल (SIT) द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में क्षेत्र निगरानी, आसूचना संकलन एवं मद्यनिषेध अधिनियम के क्रियान्वयन मे विफलता एवं अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता / लापरवाही के आरोप में पु०अ०नि० निर्मला सुमन, थानाध्यक्ष, जनता बाजार थाना, महाल चौकीदार 01/04 चंद्रिका मांझी जनता बाजार थाना एवं पु०अ०नि० सुनिल प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष, मशरख थाना तथा महाल चौकीदार 03/04 उपेन्द्र राय, मशरख थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये लाइन हाजिर किया गया है एवं विभागीय कार्रवाई के विरूद्ध 07 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है। वही सारण जिला पुलिस के द्वारा जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए अवैध कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।