ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

BIHAR NEWS: बेतिया में आग तापने को लेकर बवाल, खूब चले ईंट-पत्थर

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में आग तापने को लेकर बवाल हो गया। इस दौरान दो पक्ष आपस में उलझ गये और दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की स

 BIHAR NEWS: बेतिया में आग तापने को लेकर बवाल, खूब चले ईंट-पत्थर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में आग तापने को लेकर बवाल हो गया। इस दौरान दो पक्ष आपस में उलझ गये और दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों शांत कराया। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। 


घटना बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र का है। जहां दो पक्षों के बीच आग तापने को लेकर झड़प हो गयी। दोनों तरफ से ईंट और पत्थर चलने लगे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। दलबल के साथ मौके पर पहुंची एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के लोगो को हटाते हुए शांति स्थापित की। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं QRT को प्रतिनियुक्त कर दी गयी। 


मामले में सदर एसडीपीओ 2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की संध्या 8 बजे बैरिया थाना के मियांपुर पंचायत के मधुरबाणा में नहर के पास दो समुदाय के बीच आग तापने को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान दोनो तरफ से पत्थरबाजी होने लगी।


घटना की सूचना मिलने पर बैरिया थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को वहां से हटाते हुए लोक शांति स्थापित कराया। पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने बैरिया थाना पहुंच कर घटना की जानकारी ली और विधि व्यव्स्था बनाएं रखने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं QRT को प्रतिनियुक्त किया गया है। 


घटना में शामिल में दोनो पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। वही सूचना पर पहुंचे सदर एसडीओ विनोद कुमार, एसडीपीओ रजनीशकांत प्रियदर्शी ने दोनों पक्षों के ग्रामीणों को बैठाकर मामले को समझा बुझाकर शान्ति व्यवस्था कायम की । दोनों पक्षों के ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को आश्वस्त किया कि हमलोग आपस में शांति व्यवस्था कायम रखेंगे।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट