ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime : बैंक से पैसे लेकर जा रहे तो हो जाएं सावधान, बेखौफ अपराधियों ने इस बार CSP संचालक को बनाया अपना निशाना

Bihar Crime : बिहार में एक ऐसा दिन नहीं जाता जिस दिन अपराधी लूट की घटना को अंजाम नहीं देते, ऐसे वारदात अब हर रोज देखने को मिल रहे.

Bihar Crime
बेतिया में लूट
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime : एक बड़ी खबर बेतिया से सामने आ रही है, जहां एक सीएसपी संचालक से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार दो अपराधियों ने सीएसपी संचालक को अपना निशाना बनाया है। हथियार के दम पर बदमाशों ने सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपए की लूट की और फिर आसानी से फरार हो गए।


बैंक से पैसे लेकर जा रहे थे घर

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जाता है की पूजाहा पटजीरवा निवासी सुधीर कुमार बेतिया बैंक से पैसा लेकर अपने सीएसपी सेंटर जा रहा थे। इसी दौरान अपराधियों ने बैरिया थाना क्षेत्र के मल्कौली के पास घटना को अंजाम दिया है।


बेतिया एसपी सक्रीय 

वही मौके पर बेतिया एसपी शौर्य सुमन पहुंच कर मामले की जांच कर रहे है। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक को रास्ते में घेर कर बंदूक के बल पर बाइक की डिक्की खोल कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए गए हैं.


अपराधियों के हौसले बुलंद 

बताते चलें कि आजकल प्रदेश में अपराधियों के हौसले बड़े बुलंद हो चले हैं. इनमें अब प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं रहा है. आलम अब यह है कि लोग ना तो बैंक से पैसे लेकर निकल सकते हैं और ना ही CSP संचालक पैसों के साथ कहीं जा सकते हैं.


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट