ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

Bihar News: बेगूसराय में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, धंधेबाज गिरफ्तार

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से 4 पिस्टल, लेथ मशीन सहित, कारतूस और कई उपकरण बरामद किया है। वही एक धंधेबाज को पुलिस ने दबोचा है।

Bihar News: बेगूसराय में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, धंधेबाज गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने  मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से 4 पिस्टल, लेथ मशीन सहित, कारतूस और कई उपकरण बरामद किया है। वही एक धंधेबाज को पुलिस ने दबोचा है। वही 4 अन्य धंधेबोजो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के खरमौली वार्ड-13 निवासी हरिबल्लभ महतो के 20 वर्षीय पुत्र विद्या कुमार उर्फ विद्यानंद के रुप में हुई है। 


एसपी मनीष ने बताया कि बेगूसराय पुलिस को यह सूचना मिली थी कि बीरपुर थाना क्षेत्र के खरमौली में हथियार बनाने का धंधा जोरशोर से चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सदर डीएसपी-2 भास्कर रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और तत्काल उक्त स्थल पर छापेमारी की गई जहां से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जबकि पुलिस को देख चार अन्य धंधेबाज मौके से फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार धंधेबाज विद्यानंद से पूछताछ की जा रही है। जिसकी निशानदेही पर अब फरार उसके साथियों को दबोचने में पुलिस लगी है। 

टैग्स