ब्रेकिंग
‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरलमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ा‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरलमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ा

Bihar News: बेगूसराय के बेखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट, सोये मुंशी के सिर पर किया लोहे की रॉड से लगातार हमला, ICU में एडमिट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है तभी तो सोये अवस्था में पेट्रोल पंप कर्मी के सिर पर लोहे के सरिया से लगातार हमला कर बुरी तरह घायल कर दिय

Bihar News: बेगूसराय के बेखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट, सोये मुंशी के सिर पर किया लोहे की रॉड से लगातार हमला, ICU में एडमिट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है तभी तो सोये अवस्था में पेट्रोल पंप कर्मी के सिर पर लोहे के सरिया से लगातार हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। पेट्रोप पंप कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। बदमाशों ने बेरहमी से पेट्रोप पंप कर्मी को पीटा और 60 हजार कैश लूटकर फरार हो गये। 


बेगूसराय में हथियारबंद अपराधियों ने अहले सुबह पेट्रोल पंप पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं पेट्रोल पंप कर्मी को सोये अवस्था में सिर पर लोहे के सरिया से एक नहीं बल्कि कई बार हमला किया गया। जिससे पेट्रोल पंप कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। सिर से लगातार ब्लड निकल रहा था और बदमाश लूटपाट में लगे थे। काउंटर से 60 हजार रूपया लूटकर बदमाश फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया स्थित भोला पेट्रोल पंप के NH- 31की है।


हथियार से लैस बदमाशों ने लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया है वहीं ड्यूटी में तैनात मुंशी की सोये अवस्था में जमकर पिटाई कर दी। लोहे के रॉड से सिर फोड़ डाला। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। आईसीयू वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। घायल मुंशी की पहचान सदानंदपुर निवासी मुकेश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता