ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

बिहार: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला हथियारों का जखीरा

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने मदनपुर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाक

बिहार: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला हथियारों का जखीरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने मदनपुर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में गोली और नक्सलियों का हथियार बरामद किया है। नक्सली सुरक्षा बलों को अपना निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे लेकिन इससे पहले ही उनके मनसूबों पर पानी फिर गया।


दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक दस्ता मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया, करीबा डोभा, बन्दी, सहिया पहाड़, कसमर स्थान और दोमुहान इलाके में सक्रिय हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इस जानकारी के बाद सुरक्षा बल के जवान सक्रिय हो गए और एसपी के निर्देश पर जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार को सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया।


जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में कई घंटों तक सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक SLR, एसएलआर के 102 एम्युनेशन और 2 मैगजीन बरामद किया। इस ऑपरेशन में 205 कोबरा के सहायक समादेष्टा के नेतृत्व में सीआरपीएफ 205 कोबरा, 159वीं वाहिनी सीआरपीएफ, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम शामिल थी। एसपी स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन जवानों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।