ब्रेकिंग
बिहार के 43 शहरों के मास्टर प्लान पर काम तेज...‘वन साइज फिट्स ऑल’ की नीति नहीं, शहरी विकास को नई दिशा देने पर मंथन...निजी नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, कई जगह छापेमारी से हड़कंपSeptember OTT Releases 2026: एक्शन, कॉमेडी, क्राइम और रोमांस का लगेगा तड़का, OTT पर दस्तक देंगी ये 10 फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्टपटना में बढ़ा बाढ़ का खतरा: चार जगह खतरे के निशान से ऊपर गंगा, दियारा इलाकों में फैला नदी का पानीआदित्य हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, सड़क पर उतरे परिजन; शव रखकर किया प्रदर्शनबिहार के 43 शहरों के मास्टर प्लान पर काम तेज...‘वन साइज फिट्स ऑल’ की नीति नहीं, शहरी विकास को नई दिशा देने पर मंथन...निजी नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, कई जगह छापेमारी से हड़कंपSeptember OTT Releases 2026: एक्शन, कॉमेडी, क्राइम और रोमांस का लगेगा तड़का, OTT पर दस्तक देंगी ये 10 फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्टपटना में बढ़ा बाढ़ का खतरा: चार जगह खतरे के निशान से ऊपर गंगा, दियारा इलाकों में फैला नदी का पानीआदित्य हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, सड़क पर उतरे परिजन; शव रखकर किया प्रदर्शन

बिहार: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से एक क्विंटल विस्फोटक और हैंड ग्रेनेट बरामद

BANKA: बांका पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब एक क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट के आलावा हैंडग्रेनेट समेत अन्य हथियारों को

बिहार: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से एक क्विंटल विस्फोटक और हैंड ग्रेनेट बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब एक क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट के आलावा हैंडग्रेनेट समेत अन्य हथियारों को बरामद किया है। नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के पिलुआ जंगल में रविवार को पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें यह सफलता हाथ लगी है। बरामद विस्फोटक और हथियारों को जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया था।


दरअसल, बांका एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पिलुआ जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक को रखा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर एसपी ने बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। एसपी ने निर्देश पर टीम ने पिलुआ जंगल में छापेमारी कर जमीन खोदकर विस्फोटक को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इतने भारी मात्रा में विस्फोटक को छिपाकर रखा था।


बेलहर एसडीपीओ ने बताया कि नक्सलियों ने बांका-जमुई के सीमा पर स्थित आनंदपुर थाना क्षेत्र के पीलुआ जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ को रखा था। छापेमारी के दौरान 100 किलो अमोनियम नाइट्रेट, दो हैंड ग्रेनेड, दो जंग लगे मास्केट को बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।