ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

बिहार : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित पचरुखिया जंगल क

बिहार : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित पचरुखिया जंगल के अंजनवा, कसमर स्थान, बनरवा और निमिया बथान पहाड़ पर जिला पुलिस एवं कोबरा द्वारा चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये 2 राइफल, 28 गोली, 5 किलो और एक किलो का एक-एक केन बम समेत मैगज़ीन बरामद हुआ है। 


एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे हैं और पचरुखिया जंगल के इलाके में सक्रिय हुए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ, कोबरा तथा जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित कर अजनवा पहाड़ तथा उसके आसपास के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को 2 राइफल, 28 कारतूस, 5 किलो तथा 1 किलो का आइईडी एक केन बम तथा मैगज़ीन बरामद हुआ है।


बता दें कि इससे पहले भी औरंगाबाद के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद किया था। पुलिस द्वा लगातार चलाए जा रहे अभियान में लगातार कामयाबी मिल रही है। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता