ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में मिला हथियारों का जखीरा

AURANGABAD: औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया

बिहार: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में मिला हथियारों का जखीरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। मदनपुर के छकरबंदा जंगल के लडुइया पहाड़ पर सर्च आपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को यह सफलता हाथ लगी है। बरामद हथियारों में दो AK-47 भी शामिल है।


दरअसल, पुलिस को छकरबंदा जंगल में नक्सलियों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ ने सोमवार को मदनपुर के छकरबंदा जंगल के लडुइया पहाड़ पर सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, डेटोनटर, केन बम समेत अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं। CRPF की कोबरा बटालियन और जिला पुलिस ने साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया।


इसी दौरान 14 हथियार, 21 केन बम, 623 डेटोनेटर, 21 स्वीच, 50 मीटर कोडेक्स वायर समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं ।बरामद हथियारों में दो एके 47, तीन देसी रायफल, आठ पिस्टल, एक कारबाइन शामिल है। इनमें से कई हथियार पुलिस टीम से लूटे गए बताए जा रहे हैं। हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी नक्सली की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता