ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

बिहार : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला हथियारों का जखीरा

AURANGABAD : नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बुधवार को मदनपुर थाना क्षेत्र में लड़ूईयां पह

बिहार : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला हथियारों का जखीरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD :  नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बुधवार को मदनपुर थाना क्षेत्र में लड़ूईयां पहाड़ इलाके में चले सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियारों को बरामद किया है।


एसपी कांतेश कुमार मिश्रा एवं कोबरा बटालियन के कमांडेंट कैलाश ने बताया कि पुलिस को खुफिया इनपुट मिली थी कि मदनपुर थानान्तर्गत लड़ूईया पहाड़ और आसपास के इलाकों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमले की तैयारी की जा रही है। इस सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) एवं 205 कोबरा वाहिनी के उप समादेष्टा संजय बेलवाल के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लडुईया पहाड़ एवं आसपास के जंगली क्षेत्रों में नक्सलियों के विरूद्ध संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।


इस दौरान 31 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 4 इम्प्रोवाइज्ड पुल स्वीच एवं एक प्रेशर स्वीच बरामद किया गया। इसके अलावा मौके से बायनट के साथ एक एकेएम राइफल, दो मैगजीन, 139 पीस 7.62-39 का राउंड, एक एफएम रेडियो ट्रांजिस्टर एवं एक एएमएमएन पाउच भी बरामद किया गया है। इस मामले में मदनपुर थाना में 11 नामजद एवं  35-40 अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता