ब्रेकिंग
Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवसBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस

बिहार : अश्लील वीडियो दिखा महिला को ब्लैकमेल करता था शख्स, नशा खिलाकर दो साल से कर रहा था गंदा काम

HAJIPUR : वैशाली में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला वैशाली के महनार थाना क्षेत्र का है। यहां शादीशुदा महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है

बिहार : अश्लील वीडियो दिखा महिला को ब्लैकमेल करता था शख्स, नशा खिलाकर दो साल से कर रहा था गंदा काम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR : वैशाली में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला वैशाली के महनार थाना क्षेत्र का है। यहां शादीशुदा महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। युवक ने नशा खिलाकर महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया। ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने युवक के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।


दरअसल, महनार थाना क्षेत्र निवासी एक शादीशुदा महिला ने थाना क्षेत्र के ही रहने वाले नवीन कुमार पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले आरोपी नवीन कुमार ने शादीशुदा महिला को किसी बहाने से नशा खिला दिया था। नशा खिलाने के बाद आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। जब महिला होश में आई तो आरोपी ने वीडियो दिखाकर उससे सेक्स की डिमांड कर डाली।


वीडियो के वायरल होने के डर से न चाहते हुए भी महिला को उसकी बात माननी पड़ी। इस दिन के बाद जब भी मौका मिलता आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इस दौरान उसने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। धीरे धीरे इस बात की भनक महिला के पति को लग गई। जिसके बाद महिला के पति ने उसे तलाक देने का मन बना लिया।


बात तलाक तक पहुंच गई तब महिला किसी प्रकार हिम्मत करके वैशाली स्थित महिला थाना पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने थाने में आरोपी नवीन कुमार के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ पूछताछ में जुटी है।