ब्रेकिंग
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था?

बिहार: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करता था गांव का ही अधेड़ शख्स, प्रेग्नेंट हुई तो खुला राज

JEHANABAD: जहानाबाद में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट हुई।

बिहार: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करता था गांव का ही अधेड़ शख्स, प्रेग्नेंट हुई तो खुला राज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट हुई। इस घटना के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म है और जीतने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। घटना घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि विक्षिप्त नाबालिग लड़की गांव में मक्का के खेत की रखवाली करती थी। चार महीना पहले जब वह खेत की रखवाली कर रही थी तभी गांव का ही एक बुजुर्ग व्यक्ति वहां पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर खेतों के अंदर ले गया, जहां आरोपी ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी शख्स ने इसके बाद कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।


इसी बीच लड़की के पेट का बढ़ता आकार देख परिजन उसे डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी डॉक्टरों ने दी। नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खीसक गई। पीड़िता के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता