ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : नाबालिग लड़की से बलात्कार, 3 लड़कों ने एक महीने तक बारी-बारी से लूटी इज्जत

BETTIAH: बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक नाबालिक को अपहरण कर एक महीने तक गैंगरेप किया गया है. वारदात के बाद नाबालिग को घर के पीछे फेंककर

बिहार : नाबालिग लड़की से बलात्कार, 3 लड़कों ने एक महीने तक बारी-बारी से लूटी इज्जत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAHबिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक नाबालिक को अपहरण कर एक महीने तक गैंगरेप किया गया है. वारदात के बाद नाबालिग को घर के पीछे फेंककर भाग  गए. यह मामला बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि गांव के युवकों ने ही नाबालिग का अपरहण किया था.


जानकारी के अनुसार, शौच के लिए निकली नाबालिग का अपहरण कर उसी के गांव के युवकों ने गोरखपुर ले जाकर एक महीने तक गैंगरेप किया गया है. हालाकिं नाबालिग गोरखपुर से भागने की कोशिश भी की, लेकिन फिर से पकड़ ली गई. उसके बाद शोर मचाने पर उसके अपहर्ता डर गए और उसे घर के पिछवाड़े फेंक कर फरार हो गए.


पीड़िता का आरोप है कि 7 अक्टूबर की रात जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली तो गांव के ही अनिल इंसेआरुल सहित 3 युवक मुंह-हाथ बांधकर टेम्पू में बैठाकर नरकटियागंज स्टेशन ले गए. वहां उसे पीटा और नशा देकर बेहोश कर दिया. जब होश आया तो गोरखपुर में थी. वहां एक रूम में कैद कर एक महीने तक तीनों रेप करते रहे. रविवार को सब बाहर निकले तो मैं मौका देख भाग निकली. बाहर आई तो एक आदमी ने बस में बैठा दिया. लेकिन जब नरकटियागंज पहुंची तो वहां भी तीनों ने पकड़ लिया. शोर मचाने पर बेहोश कर घर के पिछवाड़े धान के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए."


पीड़िता के पिता ने बताया- '7 अक्टूबर की रात से लड़की लापता हुई. काफी खोजबीन की गई, लेकिन नहीं मिली तो 20 अक्टूबर को गौनाहा थाना में मामला दर्ज करवाया. लेकिन पुलिस की लापरवाही से मेरी बेटी नहीं मिली. अचानक रात में खेत के पास हो हल्ला के बाद गया तो देखा बेटी थी. उसकी स्थिति काफी खराब थी. उसे इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिकी इलाज कर बेतिया रेफर कर दिया.'


घटना के संबंध में SDPO कुंदन कुमार ने बताया- "मामले की तहकीकात की जा रही है. बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा."

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें