ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार: देर रात घर से निकली थी नाबालिग लड़की, सुनसान जगह पर पड़ोसी ने कर दिया गंदा काम

BETTIAH: बेतिया में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोस के ही रहने वाले युवक ने 14 साल की लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़ित लड़की किसी

बिहार: देर रात घर से निकली थी नाबालिग लड़की, सुनसान जगह पर पड़ोसी ने कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोस के ही रहने वाले युवक ने 14 साल की लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़ित लड़की किसी काम से रविवार की रात घर से बाहर निकली थी, इसी दौरान आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में मौके से फरार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की है।


बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब 11 बजे पीड़िता के घर के लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच नाबालिग लड़की घर से बाहर निकली, तभी घर के बाहर मौजूद जीतू ने उसे पकड़ लिया और पास की गली में ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता की आवाज सुनकर उसकी मां और भाई समेत घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गया।


पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की टीम पीड़िता का मेडिकल जांच करा रही है और आरोपी लड़के की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता