ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: मोतिहारी में विदेशी करेंसी छापने वाले गिरोह का खुलासा, बिहार और नेपाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Bihar News: मोतिहारी के पकौड़ा गांव में नेपाल–भारत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाली जाली करेंसी छापने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। प्रिंटर, कंप्यूटर और नकली नोट बरामद, नेटवर्क की जांच जारी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पकौड़ा गांव में नेपाली जाली करेंसी छापने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। नेपाल पुलिस से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर नेपाल पुलिस और मोतिहारी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बंद कमरे से नेपाली जाली नोट, प्रिंटर, कंप्यूटर, काग़ज़ के बंडल सहित कई अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं।


हालांकि इस पूरे मामले पर फिलहाल कोई भी अधिकारी आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, नेपाल पुलिस ने पहले नेपाल में जाली नोट छापने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। पूछताछ के दौरान गिरोह के एक सदस्य ने खुलासा किया कि रवि श्रीवास्तव नामक युवक मोतिहारी के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के पकौड़ा गांव में किराए के मकान में रहकर नेपाली जाली करेंसी छापने का काम कर रहा है। 


इस इनपुट के बाद नेपाल पुलिस ने मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात से संपर्क साधा और संयुक्त कार्रवाई की रणनीति बनाई गई। एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी दिलीप कुमार, सदर डीएसपी-2 जितेश पांडे, मुफ़स्सिल थाना प्रभारी अंबेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस टीम नेपाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। 


छापेमारी के दौरान एक बंद कमरे से नेपाली करेंसी छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर, कंप्यूटर सिस्टम, काग़ज़ के बंडल और अन्य उपकरण बरामद किए गए, जो जाली नोट छापने की ओर स्पष्ट इशारा करते हैं।छापेमारी के बाद नेपाल पुलिस बरामद सामान और संदिग्धों को अपने कब्ज़े में लेकर नेपाल के लिए रवाना हो गई। 


वहीं मोतिहारी पुलिस अब पकड़े गए युवक रवि श्रीवास्तव से जुड़े नेटवर्क की गहनता से जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी केवल नेपाली करेंसी ही छापता था या भारतीय जाली नोट भी छापने में संलिप्त था। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि जाली नोटों की सप्लाई किन-किन माध्यमों से और किन इलाकों में की जाती थी।


बता दें कि मोतिहारी में पहली बार नेपाली जाली करेंसी छापने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़े मामले के सामने आने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता