ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त

बिहार: सास ने मोबाइल देखने पर टोका तो बहू ने उठा लिया खौफनाक कदम, बंद कमरे में कर दिया ये बड़ा कांड

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में मोबाइल चलाने से मना करने पर एक महिला ने अपनी जान दे दी। महिला की सास ने उसे मोबाइल चलाने पर टोका तो उसे सास की बात नगवार गुजरी और उसने आत्मघाती

बिहार: सास ने मोबाइल देखने पर टोका तो बहू ने उठा लिया खौफनाक कदम, बंद कमरे में कर दिया ये बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में मोबाइल चलाने से मना करने पर एक महिला ने अपनी जान दे दी। महिला की सास ने उसे मोबाइल चलाने पर टोका तो उसे सास की बात नगवार गुजरी और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक महिला की शादी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुहड़ी गांव निवासी सन्नी अब्राहम से पिछले साल 23 नवंबर को बड़े ही धूमधान से हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला की सास चनपटिया अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत है। ड्यूटी पर जाने से पहले सास ने देखा कि बहू मोबाइल चला रही थी। सास ने बहू को मोबाइल चलाने से मना किया, जिससे नाराज होकर बहू ने सुसाइड कर लिया।


मृतका के पति सन्नी अब्राहम ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह स्कूल चला गया और उसकी मां अस्पताल चली गई थी। पत्नी घर का सारा काम समाप्त कर अपने रुम में सोने चली गई थी। प्रतिदिन अपना रुम बंद कर वह अकेले में मोबाइल देख रही थी।


जब कमरे का दरवाजा को खटखटाया गया तो उधर से कोई जवाब नहीं मिला। परिवार के लोगों ने खिड़ी से झांका तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने उसे फंसे से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार