ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष और करूप पंचायत के मुखिया कमलेश राय को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी में छात्रा के साथ अवैध संबंध बनाने के आरोप भी शामिल हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष और करूप पंचायत के मुखिया कमलेश राय को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गए केस के आधार पर की गई, जिसमें छात्रा के साथ अवैध संबंध की आशंका भी जताई गई थी।


एसपी रौशन कुमार ने बताया कि नाबालिग के अपहरण और अवैध संबंध के आरोप में कमलेश राय के खिलाफ मामला दर्ज था। पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के बाद उन पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।


सासाराम एसडीपीओ वन दिलीप कुमार के अनुसार, आरोपित को उनके गांव भैंसही कला से गिरफ्तार किया गया। कमलेश राय पर आरोप है कि उन्होंने कोचिंग से अपने गांव लौट रही नाबालिग छात्रा का अपहरण किया। यह मामला 12 नवंबर को पीड़िता की मां द्वारा मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया गया था।


केस के अनुसार, छात्रा कोचिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वहां पहुंच ही नहीं पाई। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर संदेह हुआ कि उसे किसी बहाने से बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि नाबालिग फोन पर मुखिया कमलेश राय से बातचीत करती थी और उसके मोबाइल में लगा सिम कार्ड भी कमलेश ने ही उपलब्ध कराया था। प्राथमिकी में बच्ची के साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप भी लगाया गया है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता