ब्रेकिंग
दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर

बिहार में जंगलराज रिटर्न ! प्रणाम करने के बहाने रुकवाया फिर BJP नेता पर किया जानलेवा हमला

SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन किसी तरह की अपराध की घटना निकल कर सामने न आती हो। हालांकि,

बिहार में जंगलराज रिटर्न ! प्रणाम करने के बहाने रुकवाया फिर BJP नेता पर किया जानलेवा हमला
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन किसी तरह की अपराध की घटना निकल कर सामने न आती हो। हालांकि, अपराध पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस महकमा भी लगातार एक्शन मोड पर काम कर रही है। लेकिन, इसके बाबजूद अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार से सहरसा जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों द्वारा भाजपा नेता के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। 


दरअसल, जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार में बीजेपी नेता रितेश रंजन पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बीजेपी नेता रितेश रंजन नगर परिषद चुनाव में हाथ आजमा चुके हैं। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इनके ऊपर इन्हीं वजहों से यह हमला किया गया हो। 


बताया जाता है कि, रितेश रंजन अपने सहयोगी मंगल शर्मा के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर क्षेत्र भ्रमण हेतु पहाड़पुर जा रहे थे तभी उच्च विद्यालय चकभारो एनएच 107 सड़क मार्ग के बीचो - बीच एक युवक ने हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए उसकी मोटरसाईकिल को रोक दिया और उसकी बाईक की चाभी छीनते हुए दुर्व्यवहार शुरु कर दिया। इस दौरान विरोध किए जाने पर युवक ने अपनी कमर से बेल्ट खींचकर उसे मारने का प्रयास करने लगा। तभी उसके साथ में खड़े युवक ने उसे रोकना चाहा। तब तक वह अपनी कमर से हथियार निकालना चाहा। हालांकि ग्रामीण जुट गये और आरोपी युवक भीड़ का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकला।इस मामले में आरोपी युवक की पहचान पहाड़पुर बाजार के ही मोहम्मद अख्तर आलम के पुत्र मोहम्मद मेसर आलम के रूप में की गई है।


वहीं,इस घटना के बाद करीब 3 घंटे तक पहाड़पुर बाजार में गहमागहमी का माहौल बना रहा और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जूट गई। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे नव उपसभापति प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। घटना की कड़ी निंदा करते हैं। जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम देने का काम किया है। उसके विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की हम मांग करते हैं। 


वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे थाना के दरोगा कामाख्या नारायण पुलिस बल के साथ पहुंचकर सभी लोगों को समझा-बुझाकर थाना में आवेदन देने की बात कहा। पूरे मुद्दे पर रितेश रंजन ने बताया कि 2 दिन पूर्व ही नगर परिषद के भट्टा टोला में अवैध रूप से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री उद्भेदन मामले में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात को रखा था, जिसे लेकर वह युवक आक्रोशित था और जान मारने की नियत से ही उसे रोका। इस संदर्भ में सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। जाँच की जा रही है, जांचोपरांत दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।